फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सामने बाप की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोकुलपुरी के चांदबाग में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक की चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतक का बेटा भी मौजूद था पर चार लोगों के आगे वह अपने पिता को मरता देखने के सिवा कुछ न कर सका।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिलने तक पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि कुछ फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधार की रकम वापस लेने गए थे बाप-बेटे

पुलिस के मुताबिक गोकुलपुरी के चांदबाग गली नंबर 15 में 50 वर्षीय हकीम अली की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हकीम अली ने कुछ लोगों को 10 हजार रुपए उधार दिए थे।

मंगलवार को हकीम अली अपने बेटे फैजान को लेकर वही उधार की रकम मांगने गए थे। पैसा वापस मांगने पर जब नहीं मिला तो उनकी बहस शुरू हो गई। यही बहस बाद में हिंसा में बदल गई और वहां मौजूद चार लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार बाप को पिटता देख फैजान अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार सुबह मोहम्मद आलम, मेहराम और दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। ज‌बकि आरोपियों में से एक नाबालिग है, जो अब भी फरार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें