फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी 55 वर्षीय पिता को डेढ़ महीने बाद पुलिस ने गांव पटाकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाने में गत 5 जनवरी को नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर एक महीने तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने पिता और परिवार के साथ करीब पांच महीने पहले पंजाब में कपास तोड़ने की मजदूरी करने के लिए गये थे। वहां कुछ दिन बाद रात के समय उसके पिता ने पहली बार उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

उसने घटना के बारे में मां, बहन और बहनोई को बताया तो उन्होंने भी लोकलाज के कारण लड़की को चुप करा दिया। उसके बाद तो उसका पिता पंजाब में करीब डेढ़ माह तक उसकी इज्जत से खेलता रहा। पंजाब से घर लोटने के बाद भी उसकी हरकत नहीं रुकी और यहां भी एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


जब पीड़िता से अपने पिता कि हरकत बर्दाश्त नहीं हुई तो वह 25 दिसंबर कि रात्रि को जैसे-तैसे भागकर पडोसी शमशुद्दीन के घर पहुंची तो उसने आप बीती उसे और उसकी पत्नी को बताई।  गांव के प्रमुख लोगों और पीड़ित लड़की के परिजनों ने लड़की को साथ लेकर पहली जनवरी को नूंह स्थित महिला थाने में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की आखिरकार इस मामले को एसपी मेवात के संज्ञान में लाया गया तब कहीं जाकर एसपी के आदेश पर 5 जनवरी को आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

क्या कहती है पुलिस
जांच अधिकारी एएसआई सरोज ने बताया कि लड़की के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने का गत 5 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को आरोपी पिता को गांव पटाकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें