फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी पिता ने दो मासूम बच्चियों से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंसान की नीयत कब पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध में अब गैरों से ज्यादा अपनों का नाम सामने आने लगा है।
विज्ञापन


ऐसे ही एक कलयुगी बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ रेप किया। ऐसा एक दिन नहीं हुआ, बल्कि वह कई दिनों से दोनों बच्चियों के साथ रेप कर रहा था।

जब घटना का खुलासा हुआ तो हर कोई जानकर दंग रह गया बाप की हैवानियत।
Trending Videos

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

पुलिस के अनुसार पांच और छह साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। बच्चियों के 40 वर्षीय पिता शराब का आदी है और कोई काम नहीं करता है। उसकी मां घरों में साफ सफाई का काम करती है।

बुधवार की शाम महिला अपने घर पहुंची। उसने पांच साल की बेटी को लहूलुहान अवस्था में देखा। वह तुरंत बच्ची को लेकर उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में गई। जहां जांच के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।

महिला के पूछने पर उसकी छह साल की बड़ी बेटी ने बताया कि दोपहर में उसके पिता ने बहन ने साथ गलत काम किया है। साथ ही उसने बताया कि पिता चार पांच दिन से उसके साथ भी रेप कर रहे हैं।
विज्ञापन

नशे में करता था रेप

अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत मंगोलपुरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बड़ी बेटी का भी मेडिकल करवाया। बड़ी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई।

बच्चियों की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में बच्चियों के साथ हैवानियत कर रहा था।

पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें