फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Sun, 18 May 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में एक प्रॉपर्टी डीलर से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर ने सेक्टर-49 थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-50 में रहने वाले वसीम अख्तर प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं।

उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बंगलूरू से उनके पास एक अप्रैल से लेकर अब तक तीन बार फोन आ चुके हैं। जिसमें पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


वसीम अख्तर के मुताबिक रंगदारी मांगने वाला शख्स अलग-अलग नाम से फोन करता है। कभी वो खुद को वसीम जाफर तो कभी यूनूस खान बता रहा है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें