गाजियाबाद से सटे लोनी विजय विहार की एक युवती ने पूर्व पति एवं उसके दो साथियों पर अपहरण एवं गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
युवती पूर्व में भी पूर्व पति पर रेप का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा चुकी है। विजय विहार में रहने वाली एक युवती करावल नगर दिल्ली में एक व्यक्ति के बादाम के गोदाम में काम करती थी।
युवती ने गोदाम मालिक पर अपना एवं उसका धर्म बदलकर शादी करने तथा डेढ़ वर्ष बाद तलाक देकर किनारा करने का आरोप लगाया था। इस मामले में युवती ने नौ फरवरी को उसके विरुद्ध लोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।