फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंग्लैण्ड' के युवक ने इस तरह लड़की को दिया धोखा

Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की युवती को इंग्लैंड के युवक ने गिफ्ट के बहाने ठग लिया। इस मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
विज्ञापन


युवती से फेसबुक पर हुई चैटिंग और बैंक अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया गया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवक इंग्लैंड के बजाए भारत में ही रहकर ठगी का नेटवर्क चला रहा है।

पुलिस के मुताबिक, युवती ने कासना कोतवाली में राहुल नाम के युवक पर 1.85 लाख की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। राहुल की युवती से 6 महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर हुआ लड़की को शक

- फोटो : demo pic
युवक ने उससे मिलने की इच्छा जताई तो युवती ने उसे ग्रेटर नोएडा बुला लिया। युवक ने 13 जून को फोन कर बताया कि वह उसके लिए गिफ्ट लाया है, लेकिन उसके पास इंडियन करेंसी नहीं है उसे दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग को पैसे देने हैं। इसके लिए युवक ने युवती से अपने अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए कहा।

युवती ने बिना जांच पड़ताल किए युवक की बातों में आकर तुरंत उसके अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दिए। युवक ने बताया था कि उसका बैंक अकाउंट टोनी ब्राउसे के नाम से है। वह इंग्लैंड में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है।

युवक ने थोड़ी देर बाद दोबारा 6 लाख रुपये मांगे तो युवती को शक हुआ। उसने तुरंत जानकारी के लिए कस्टम विभाग में फोन लगाया जहां राहुल या टोनी नाम के व्यक्ति के आने की सूचना नहीं थी।

युवती के साथ ठगी करने वाले युवक के बारे में पता किया जा रहा है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। उसके बारे कुछ जानकारी जुटाई गई है। हालांकि अभी तक उसका पता नही लगा है। पुलिस की टीम भी काम कर रही है।
अभिषेक यादव, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें