फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्र की पिटाई, निजी अंगों पर भी किया प्रहार

Mon, 20 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू से एम फिल कर रहे छात्र की बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी और मोबाइल फोन लूट लिया। आंखों से कम दिखाई देने के बावजूद पीड़ित छात्र ने बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, साकिर हुसैन (26) मूलत: मचरौली मेवात हरियाणा का रहने वाला है।

वह डीयू में एम फिल की पढ़ाई करता है और मानसरोवर होस्टल में रहता है। गत शुक्रवार की रात होस्टल से एक्सिस बैंक के एटीएम पर जा रहा था।
विज्ञापन

घूंसों से उसके चेहरे पर कई बार वार किए

- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए और हाथ से मोबाइल फोन छीनने लगे। साकिर ने फोन छीन रहे युवक के शर्ट का कॉलर पकड़कर खींच लिया। इससे तीनों बदमाश बाइक से नीचे गिर गए।

उसके बाद तीनों ने साकिर की जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने घूंसों से उसके चेहरे पर कई बार वार किए और उसके निजी अंगों पर प्रहार किया। पीड़ित के मुंह से खून निकलने लगा, बावजूद उसने बदमाश को नहीं छोड़ा।

अन्य बदमाश उससे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। हंगामा होता देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इतने में बदमाश हाथ छुड़ाकर भागा, लेकिन साकिर के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच कर जमकर पिटाई कर दी। पकड़े गए बदमाश की पहचान बुराड़ी निवासी विजय गुप्ता (22) के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें