फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में इंजीनियर ने लगाई फांसी

Fri, 18 Jul 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-22 के जे ब्लॉक में रहने वाले एक इंजीनियर ने बृहस्पतिवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने थाना सेक्टर-24 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर जिले के बड़ौदा गांव निवासी विक्की उर्फ धीर सोलंकी सेक्टर-22 के जे ब्लॉक में देवेंद्र राय के मकान में किराए पर रहता था।

वह सेक्टर-58 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। बृहस्पतिवार सुबह मकान मालिक देवेंद्र विक्की से मिलने गया तो दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो विक्की दुपट्टे के बने फंदे से पंखे पर लटका मिला।
विज्ञापन


देवेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने विक्की के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी तरफ, मोहल्ले में चर्चा है कि विक्की का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच कुछ अनबन होने पर विक्की युवती के दुपट्टे का ही फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें