फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस से मुठभेड़ में हथियार तस्कर गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 38 कारतूस बरामद

Tue, 18 Jan 2022 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

रोहिणी इलाके में पुलिस और हथियार तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। अपराधी के पास से 38 कारतूस और 13 पिस्तौल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बरामद हथियार और कारतूस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और हथियार तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। अपराधी के पास से 38 कारतूस और 13 पिस्तौल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव के अनुसार, आरोपी 13 पिस्तौल और 38 कारतूसों से भरा एक बैग ले जा रहा था। वह 17 अन्य मामलों में शामिल रहा है। इसके साथ ही  वर्तमान में वह नंदू और सिसोदिया गिरोह को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शकील उर्फ शेरनी के रूप में हुई है।

बताया कि पुलिस को सूचना मिली। जिसके आधार पर रोहिणी सेक्टर-35 में यूईआर-द्वितीय के पास जाल बिछाया गया। जहां आरोपी को बाइक से आने के दौरान रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी सात राउंड फायरिंग की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें