रोहिणी इलाके में पुलिस और हथियार तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। अपराधी के पास से 38 कारतूस और 13 पिस्तौल बरामद हुए हैं।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और हथियार तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। अपराधी के पास से 38 कारतूस और 13 पिस्तौल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव के अनुसार, आरोपी 13 पिस्तौल और 38 कारतूसों से भरा एक बैग ले जा रहा था। वह 17 अन्य मामलों में शामिल रहा है। इसके साथ ही वर्तमान में वह नंदू और सिसोदिया गिरोह को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शकील उर्फ शेरनी के रूप में हुई है।
बताया कि पुलिस को सूचना मिली। जिसके आधार पर रोहिणी सेक्टर-35 में यूईआर-द्वितीय के पास जाल बिछाया गया। जहां आरोपी को बाइक से आने के दौरान रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी सात राउंड फायरिंग की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।