फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः बेकाबू ट्रक ने बाप-बेटे को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाप-बेटे को कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों बाप-बेटे एमसीडी के कर्मचारी थे। घटना की खबर मिलते ही एमसीडी कर्मचारियों ने रास्ते में जाम लगा दिया।

गुस्साए एमसीडी कर्मचारियों ने इलाके में लगभग दो-तीन घंटे तक जाम लगाया और आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एमसीडी में सफाई कर्मी थे बाप-बेटे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वीएमसी कॉलेज रेड लाइट के पीएस विवेक विहार पुलिस स्टेशन की है। मरने वाले एमसीडी कर्मचारी पिता का नाम सुरेंद्र कुमार (40) है और बेटे का नाम अजय (22) है।

ये दोनों ही एमसीडी में सफाई कर्मचारी थे और उस वक्त भी वो सफाई के लिए ही अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे।‌

जिस ट्रक की टक्कर से ये हादसा हुआ वो ‌भवन निर्माण में उपयोग होने वाला सामग्री मिश्रण मशीन का ट्रक था। इसे आरोपी नरेंद्र चला रहा था जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें