शुक्रवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। एक शव गांधी नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पार्क में और दूसरा बागे बाहु में नाले से मिला है।
दोनों शवों को पुलिस ने जीएमसी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पार्क में एक युवक को बेसुध हालत में पड़ा देखा लोगों ने थाने में सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
दोनों मृतकों की शिनाख्त
पुलिस ने युवक को तत्काल जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बाद में युवक की पहचान ग्रेटर कैलाश निवासी जरनैल सिंह (मूल निवासी जीवन नगर, सतवारी) के रूप में हुई है।
आरंभिक जांच में मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मृतक मध्यप्रदेश का रहने वाला
उधर, बागे बाहु थाना इलाके में एक नाले के पास से युवक का शव बरामद हुआ। 25 वर्षीय हैले मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था और श्रमिक का काम करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके घर के पास नाले के निकट वह पड़ा मिला। उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।