फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हटाने के लिए कहने पर चालक ने की एएसआई को कुचलने की कोशिश

Tue, 22 Aug 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सुभाष प्लेस इलाके में नो पार्किंग जोन में खड़ी एक कार को हटाने को कहने से नाराज कार चालक ने यातायात पुलिस के एएसआई पर कार चढ़ाने की कोशिश की। टक्कर लगने के बाद पीड़ित उछल कर सड़क पर गिरा। गनिमत रही कि सामने से आ रही बस चालक ने ब्रेक लगा दी। आरोपी कार समेत घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने जख्मी एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एएसआई जय भगवान रोहिणी ट्रैफिक सर्किल में कार्यरत है। गत रविवार को उसकी ड्यूटी कोहाट एंक्लेव प्वाइंट पर थी। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने रोड संख्या 41 पर जाम लगने की वजह से सड़क पर किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं करने के निर्देश दिए थे।  

रात करीब पौने नौ बजे एक व्यक्ति अपनी वर्ना कार को सड़क के किनारे पार्क कर गुलाब रेबड़ी नाम की दुकान में चला गया। कार को देखकर जय भगवान वहां पहुंचा और कार मालिक की पहचान की। उसने कार मालिक को कार हटाने के लिए कहा। जयभगवान का आरोप है कि कार मालिक दुकान से गाली गलौज करता हुआ आया और कार स्टार्ट कर वहां से जाने लगा। 
विज्ञापन


जयभगवान ने उसे रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने कार को बैक कर सामने आए जयभगवान को कार से रौंदने का प्रयास किया। टक्कर लगने से एएसआई सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दूसरी ओर से एक बस आ रही थी। बस चालक ने ब्रेक लगाकर बस को रोक लिया। कार चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से कार समेत फरार हो गया।  

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एएसआई ने पुलिस को आरोपी की कार का नंबर भी दे दिया है। जांच में आरोपी की पहचान पश्चिम विहार निवासी अंकुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें