फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ऑटो में चालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Thu, 07 Feb 2019 06:25 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चलाकर जा रहे चालक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही ऑटो एक मकान की दीवार से टकरा गया।  चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  मृतक की शिनाख्त रोहित (28) के रूप में हुई है। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि रोहित को आपसी रंजिश में बदमाशों ने गोली मारी है। हालांकि, अन्य दृष्टिकोण से भी मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


 रोहित परिवार के साथ 10-ब्लॉक, गीता कालोनी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा चार साल का एक बेटा है। मंगलवार रात को रोहित गीता कालोनी के ए-ब्लॉक में सवारी को छोड़ने गया था। वहां से घर लौटते वक्त दो बदमाश उसके ऑटो के पास पहुंचे। उसके ऑटो के बराबर में बाइक चलाते हुए ऑटो में रोहित को गोली मार दी।

गोली रोहित की कनपटी पर लगी और आरपार हो गई। गोली लगते ही रोहित ऑटो समेत एक मकान की दीवार से टकरा गया, जबकि रोहित ऑटो से बाहर नाली में गिर गया। एक महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रोहित को स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। उसमें दो बदमाश बिना हेल्मेट के फरार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बुधवार को रोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें