फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों से न लें टिकट, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Wed, 23 Mar 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन
होली के त्योहार पर यदि आप किसी दलाल के जरिये टिकट लेकर सफर करना चाहते हैं तो सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि आपको जेल की हवा खानी पड़े। ट्रेनों में चलने वाले टीटीई शक होने पर अपके द्वारा आरक्षण के लिए भरे गए फॉर्म का पूरा ब्योरा चेक करा सकता है।
विज्ञापन


सूचना गलत पाए जाने पर जेल जाना पड़ सकता है। होली में यूपी, बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ये निर्देश जारी किया है। रेल अधिकारियों ने निर्देश जारी किया है कि यदि कोई दलाल आरक्षण व टिकट देने के लिए आपसे संपर्क करता है तो उसकी सूचना तत्काल ड्यूटी पर तैनात सतर्कता, वाणिज्यिक, आरपीएफ व अन्य अधिकारियों को दें ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अपना रेल टिकट सदैव टिकट काउंटर या फिॅर अधिकृत रेल ट्रेवल एजेंट से ही खरीदें।

कि सफर के दौरान यात्रियों द्वारा फार्म में भरे गए टेलीफोन नंबर अथवा अन्य सभी विवरण की जांच हो सकती है। सूचना गलत पाए जाने पर टिकट अवैध माना जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि दलालों को हटाने के लिए रेलवे ने यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें