फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का मोबाइल हैक कर अश्लील मैसेज भेजने वाले पर केस दर्ज 

Wed, 23 Mar 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा का मोबाइल नंबर हैक कर उसके  साथी छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले अमित के खिलाफ पीड़िता ने सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया है। मालूम हो कि सेंट्रल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की छात्रा के मोबाइल वाट्सऐप नंबर से 14 फरवरी की रात उसकी सहेलियों को आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजे गए थे।
विज्ञापन


छात्रा को जब उसकी सहेलियों ने उलाहना दिया तो उसे मामले की जानकारी हुई। एसएचओ सेंट्रल थाना भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

बाइकर्स ने महिला का पर्स झपटा 
शशि भाटी निवासी सेक्टर सात डी कार्मेल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को लेने के लिए सोमवार दोपहर घर से निकली थीं। वह सेक्टर सात मार्केट के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवक उनके हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए।

शशि भाटी के मुताबिक उनके पर्स में कुछ जेवर, एटीएम और जरूरी कागजात थे। एसएचओ सेक्टर सात थाना ने बताया कि केस दर्ज कर बाइकर्स की तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में किशोर की मौत 
सिक्सलेन और मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से स्थानीय बस अड्डे के पास संकरी हुई सड़क अब हादसों का सबब बन रही है। सोमवार को इस संकरी सड़क पर आगे निकलने के प्रयास में अनियंत्रित हुए डंपर ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर में स्कूटी चला रहा सुनील कुमार निवासी सेक्टर आठ घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे सुनील (15) सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ शहर ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें