फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनेशन के नाम पर विदेशियों ने पादरी को लूटा

Sun, 27 Apr 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के एक पादरी को अमेरिका और इंग्लैंड से करोड़ों रुपये का डोनेशन मिलने का ऑफर मिला तो वह हक्के-बक्के रह गए। डोनेशन की रकम लेने के लिए वह दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंच गए। यहां पर डोनेशन की रकम तो नहीं मिली उल्टा उनसे लाखों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


पादरी की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार विदेशी लोगों ने भारत में ठगी का ये नया तरीका इजाद किया है। भारत में इस तरीके से ठगने का मामला पहली बार सामने आया है।

ठग पैसे लेने विदेश से दिल्ली भी पहुंच गए

एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार पादरी का नाम थिलिप मैसी है। वह ग्राम व पोस्ट रामपुर, लुधियाना में स्थित चर्च के पादरी हैं। कुछ महीने पहले उन्हें ई-मेल मिला।

इस मेल में उन्हें इंग्लैंड और अमेरिका से चर्च के लिए दो करोड़ रुपये का डोनेशन देने का ऑफर दिया गया। आरोपी शुरूआत में मेल से बातें करते रहे और फिर फोन पर बात करने लगे।

कुछ दिन पहले आरोपियों ने पादरी को एयरपोर्ट पर ये कहकर बुला लिया कि चर्च के लिए जो व्यक्ति लंदन से दो करोड़ रुपये की डोनेशन (डॉलर और गोल्ड के रूप में) लेकर आ रहा था उसे आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया है। उसे छुड़ाने के लिए कस्टम अधिकारियों को डेढ़ लाख रुपये की रकम देनी पड़ेगी। पादरी ने दिल्ली पहुंचकर आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

एक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पैसे लेने के बाद आरोपी गायब हो गए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने पादरी से फिर संपर्क किया और कहा कि उन्हें 60 हजार रुपये और देने होंगे, तभी कस्टम अधिकारी डोनेशन लाने वाले को छोड़ेंगे।

इसी बीच पादरी को ठगी का एहसास हो गया और उसने आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को शिकायत कर दी। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने सेंट्रल होटल के पास जाल बिछाया और पादरी से 60 रुपये लेने आए विदेशी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मुस्ताफा कोफी (39) है।

आरोपी शुरू में खुद को घाना का बता रहा था। उसके पास से घाना का फर्जी पासपोर्ट मिला है। जांच में ये बात सामने आ रही है कि आरोपी नाइजीरिया का रहने वाला है और वह दर्जनों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें