फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर का अपहरण

Sat, 19 Jul 2014 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल से गायब कानपुर के डॉक्टर शक्ति भार्गव का कोई सुराग नहीं मिला है। नबी करीम थाने की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि 16 जुलाई को भार्गव होटल से अकेले ही मार्निंग वॉक पर निकले थे। उनके दो मोबाइल होटल के कमरे से मिले हैं, जबकि दो गायब हैं। पुलिस डॉक्टर के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मध्य जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 15/263, सिविल लाइंस, कानपुर निवासी डॉक्टर शक्ति के गायब होने के मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। उनकी कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके  फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस होटल और उसके आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने रही है।

पुलिस का कहना है कि डॉक्टर भार्गव के परिजनों से उनके फैमिली बैकग्राउंड की भी जानकारी ली जा रही है। डॉक्टर भार्गव के साले मिलाप टंडन ने बताया कि जीजा नबी करीम इलाके स्थित सिंह एम्पायर डीलक्स होटल में ठहरे थे। 16 जुलाई के सुबह से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें