फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को इंसाफ दिलाने की उठी मांग, मंत्री आवास का किया घेराव

Mon, 05 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम

सार

4 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या
विज्ञापन
दुष्कर्म व हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहना रोड स्थित उप्पल साउथएंड सोसायटी में पांच वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के बाद एक बार फिर शहर के लोग एकजुट होने लगे हैं। इस मामले में अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण रविवार को कई संस्थाओं के लोगों ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के घर का घेराव किया।
विज्ञापन


4 साल की मासूम निर्भया के इंसाफ के लिए राजीव चौक से मार्च करते हुए राज्य मंत्री राव नरबीर के घर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की। ऐसी दरिंदगी करने वालों को सख्त से सख्त सजा देने की वकालत की।

लोगों का आरोप है कि यह घेराव पहले से प्रायोजित था, किंतु मंत्री जी जनता को जवाब देने के डर से भाग गए। तकरीबन 3 घंटे मंत्री के घर के सामने बैठने के बाद उनके पीए ने ज्ञापन लिया और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इससे पहले 30 नवंबर को बुधवार को कैंडल मार्च निकालकर बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की थी। इस विरोध में शिव सेना से ऋतु राज, रंजीत, राहुल, युवा मंच से अजीत सेहरावत, मोहित खटाना, गुड़गांव कनेक्ट संस्था के श्रुति मित्तल, बुलंद आवाज संस्था से माही शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें