दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में बीएससी की छात्रा सविता (22) ने परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने घटनास्थल से सुइसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने माता-पिता से फेल होने पर माफी मांगी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि डीडीए फ्लैट में रहने वाली सविता डीयू के एक कॉलेज से बीएससी कर रही थी। परिजनों की मानें तो रिजल्ट आने के बाद से सविता काफी परेशान थी।
उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। शनिवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो देखा कि सविता पंखे से लटकी थी।