फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल: टीवी बंद नहीं करने पर एक कैदी ने दूसरे कैदी के चेहरे पर पेन से किया हमला

Tue, 19 Oct 2021 11:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रविवार सुबह दस बजे वह बैरक में टीवी देख रहा था। इसी दौरान एक विचाराधीन कैदी जब्बर उसके पास आया और टीवी बंद करने के लिए कहा। उसके कहने पर उसने टीवी को बंद नहीं किया। कुछ देर बाद वह टीवी बंद कर बाहर निकला तो जब्बर ने उसके चेहरे पर पेन से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ के जेल नंबर आठ में टीवी बंद करने के विवाद में एक कैदी ने दूसरे कैदी के चेहरे पर पेन से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल कैदी को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कैदी के बयान पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
घायल कैदी की पहचान मुकेश(50) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मुकेश ने बताया कि वह वर्ष 2015 से जेल नंबर आठ में बंद है। रविवार सुबह दस बजे वह बैरक में टीवी देख रहा था। इसी दौरान एक विचाराधीन कैदी जब्बर उसके पास आया और टीवी बंद करने के लिए कहा। उसके कहने पर उसने टीवी को बंद नहीं किया।

कुछ देर बाद वह टीवी बंद कर बाहर निकला तो जब्बर ने उसके चेहरे पर पेन से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बैरक में चला गया। मुकेश ने घटना की जानकारी जेल कर्मियों को दी।
विज्ञापन


जेल कर्मियों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंच कर मुकेश का बयान दर्ज किया। पुलिस ने उसके बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें