फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 1.85 लाख रुपये के साथ ठक-ठक गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने जुलाई महीन में ठक-ठक की दो वारदात कुरूक्षेत्र, हरियाणा में की थीं। पुलिस ने इसके कब्जे इन वारदातों में चुराई गई रकम बरामद की है।
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.85 लाख रुपये व बटनदार चाकू बरामद किया है। आरोपी बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था।
विज्ञापन


आरोपी ने जुलाई महीन में ठक-ठक की दो वारदात कुरूक्षेत्र, हरियाणा में की थीं। पुलिस ने इसके कब्जे इन वारदातों में चुराई गई रकम बरामद की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने कुरूक्षेत्र में कैसे और अपने किन साथियों के साथ वारदात की थी।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार ठक-ठक गिरोह की बढ़ती वारदातों को देखते हुए ठक-ठक गिरोह के सदस्यों को पकडने के लिए एसीपी सीआर पार्क मनू हिमांशु की देखरेख में अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व एएसआई मनमोहन की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


इस टीम ने कई दिनों की तफ्तीश के बाद मदनगीर निवासी अरूण(19) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ठक-ठक की दो वारदातें 19 जुलाई व 24 जुलाई को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में की थीं। कुरूक्षेत्र में दोनों ही मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से कुरूक्षेत्र के दो व अंबेडकर थाने के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें