फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर कोतवाली के सामने पड़ी रही लाश, मचा बवाल

Fri, 09 May 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली के गेट के सामने बुधवार रात एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई। रात भर शव वहीं पड़ा रहा, पर पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने शव देखा तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


बुलंदशहर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग दनकौर क्षेत्र के एक भट्टा पर मजदूरी करते थे। बुधवार रात ज्यादा शराब पीने से वह बेहोश होकर दनकौर कोतवाली के ठीक सामने गिर पड़े।

करीब दो घंटे तक तो आसपास के लोगों ने सोचा की शराब के नशे में पड़ा है, लेकिन इसके बाद जब देखा कि वह कोई गतिविधि नहीं कर रहा तो पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के बाद भी पुलिसकर्मियों और थाने की जीप के करीब 10 चक्कर लगे, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सुबह बुजुर्ग की पहचान हुई तो उसके परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन


परिजन शव को थाने के गेट के सामने से ले गए लेकिन पुलिस ने उन्हें टोका तक नहीं। इस घटना के बाद कस्बावासियों में रोष है। जब बुजुर्ग की मौत के बारे में दनकौर थानाप्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें