फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में लटकी मिली प्रेमी की लाश, पिता पर दर्ज FIR

Fri, 24 Jun 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मी गार्डन कालोनी में एक किशोर का शव उसकी नाबालिग प्रेमिका के घर में लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के पिता पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मी गार्डन नाला रोड पर अशोक कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस के अनुसार, अशोक के छोटे बेटे सचिन (17) उर्फ गोलू का क्षेत्र की ही 17 वर्षीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लड़की की मां ने अशोक की पत्नी को फोन कर सूचना दी कि सचिन उनके घर में घुस गया है।
Trending Videos

शव चुन्नी से बंधा पंखे के हुक से लटका था

- फोटो : डेमो पिक
आरोप है कि जब सचिन का बड़ा भाई रोहित उसे लाने के लिए लड़की के घर पहुंचा तो लड़की के पिता ने सचिन को पीटकर कमरे में बंद कर दिया।

रोहित ने परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर सचिन का शव चुन्नी से बंधा पंखे के हुक से लटका था।

पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसमें मौत की वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

सचिन को मिलने अपने घर बुलाया था

- फोटो : file
पुलिस के मुताबिक, दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।

उधर, आरोपी का कहना है कि सचिन उनकी बेटी से एकतरफा प्रेम करता था। वह अक्सर उसका पीछा करता था। उन्होंने बेटी की शादी भी अलीगढ़ तय कर दी है।

बृहस्पतिवार को सचिन जबरन घर में घुस आया। उधर, सचिन के परिजनों का कहना है कि आरोपी की बेटी ने फोन करके सचिन को मिलने अपने घर बुलाया था, जहां साजिश कर उसकी हत्या कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें