फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिली बिल्डर और उसकी पत्नी का शव, मची सनसनी

Sun, 29 Apr 2018 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jamia crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर में शनिवार सुबह फ्लैट से बिल्डर मोहम्मद शमीम (52) और उनकी पत्नी तस्लीम बानो (50) के शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात बेटा अब्दुल रहमान (25) घर पहुंचा तो माता-पिता ने दरवाजा नहीं खोला।

विज्ञापन


सुबह भी खटखटाने पर दरवाजा न खुलने पर रहमान ने चाचा को कॉल कर बुलाया। दरवाजा तोडने पर कमरे में फर्श पर शमीम व तस्लीम के शव पड़े हुए मिले। परिजनों का दावा है कि शमीम के शरीर पर चोट के निशान थे और दोनों की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या व अन्य कोण से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शमीम गली नंबर-7, जाकिर नगर में पत्नी तस्लीम, बेटे अब्दुल रहमान के साथ रहते थे। दो बेटियों नसीम और नसरीन की शादी हो चुकी है। रहमान विवाहित है, लेकिन उसकी पत्नी अनबन की वजह से परिवार से अलग रहती है। शमीम बिल्डर के अलावा प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद दंपती अपने कमरे में चले गए। रात 11 बजे बेटा रहमान बाइक लेकर घूमने निकल गया।
विज्ञापन


रात करीब 1:00 बजे लौटा तो माता-पिता ने दरवाजा नहीं खोला। रहमान नीचे आया और पास में एक जानकार के साथ बैठ गया। देर रात 2:30 बजे उसने दोबारा दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। सुबह करीब 6:00 बजे भी दरवाजा नहीं खुला तो रहमान ने पास में ही रहने वाले अपने चाचा मोहम्मद अजीम को खबर दी।

रहमान व अजीम ने दरवाजा तोड़ा तो अपने कमरे में शमीम व तस्लीम जमीन पर मृत मिले। अजीम के मुताबिक, दोनों के चेहरे पर कपड़ा ढका था। शमीम के पैर व सीने पर चोट के निशान थे। उनके बनियान पर भी खून के छींटे थी। नाक से भी खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची।


 
विज्ञापन

लकड़ी के दरवाजे पर है ऑटोमेटिक लॉक

jamia crime - फोटो : अमर उजाला
शमीम के परिजनों का कहना है कि दंपती की अज्ञात लोगों ने हत्या की है। शव पर चोट के निशान हैं। शमीम के भतीजे वसीम ने बताया कि ताऊ के फ्लैट के मेन गेट पर लोहे का गेट है। शनिवार सुबह लोहे का गेट खुला था और लकड़ी का दरवाजा अंदर से बंद था। वसीम ने बताया कि लकड़ी के दरवाजे पर ऑटोमैटिक लॉक है। उसे बाहर से धक्का देकर बंद किया जाता है तो दरवाजा अंदर से लॉक हो जाता है। ऐसे में संदेह के है कि हत्यारे ने बाहर से ही दरवाजा बंद किया है।

बीमारियों से परेशान थे दंपती
शमीम के एक रिश्तेदार ने बताया कि काफी समय से शमीम का शुगर लेवल काफी हाई था। इससे वह काफी परेशान रहते थे। उनकी पत्नी के पेट में भी रसोली थी। कुछ ही दिन पूर्व उसका ऑपरेशन भी कराया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की आत्महत्या के पहलू से भी जांच चल रही है। पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

बहू ने दर्ज कराया था ससुर पर दुष्कर्म का मुकदमा
पुलिस को दंपती के रिश्तेदारों और बेटे रहमान से पूछताछ में बता चला है कि उसकी पत्नी ने परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया हुआ था। इस बात की पड़ताल भी हो रही है कि रात में माता-पिता ने दरवाजा नहीं खोला तो रहमान ने सुबह तक इंतजार क्यों किया। रात को जिन लोगों के साथ रहमान था, उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

शमीम व उसकी पत्नी की मौत कैसे हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल सभी कोण से मामले की छानबीन की जा रही है।
- चिन्मय बिश्वाल, दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें