वायु सेना के एक अधिकारी ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच बुधवार को साइबर सेल को सौंप दी है।
सेक्टर-5 में रहने वाले वायुसेना अधिकारी एसपी ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उन्होनें अपनी बेटी की शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल डाली थी।
इसके बाद ग्रेटर नोएडा का रहने वाला अमित कुमार उनकी बेटी के संपर्क में आया। उसने बेटी को झांसा देकर ठगी की। साथ ही उसका ईमेल भी हैक कर लिया।
पुलिस को संदेह है कि अमित का नाम व पता फर्जी होगा। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।