फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीकेज से ब्लास्ट, झुलसने से युवक की हालत गंभीर

Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शहर के पी-4 सेक्टर स्थित बल्ला की मढ़ैय्या के एक घर में सिलेंडर लीकेज के बाद ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि कमरे की दीवार टूटकर सो रहे पड़ोसी युवक पर गिर गई। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के पी-4 सेक्टर स्थित बल्ला की मढ़ैय्या है। यहां कन्हैया और सुमित किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। दोनों बिहार के निवासी हैं और फेस-2 स्थित कंपनी में कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार को कन्हैया की दिन में शिफ्ट थी। वहीं, सुमित की रात 8 से सुबह 4 तक शिफ्ट थी। कन्हैया रात को खाना खाकर छत पर जाकर सो गया। शुक्रवार को भोर में करीब पौने पांच बजे सुमित कंपनी से लौटकर आया। इस दौरान घर में जोरदार धमाका हुआ।

कन्हैया जब नीचे पहुंचा तो देखा कि सुमित आग की लपटों से घिरा था। उसने किसी तरह से सुमित के कपड़ों में लगी आग बुझाई। वहीं, धमाके में कमरे की एक दीवार टूट गई थी। इस दीवार के दूसरी तरफ स्थित कमरे में सो रहे एक युवक पर दीवार की ईंटें टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन


वह दो दिन पहले ही किराये पर कमरा लेकर रहने आया था। दोनों घायलों को पहले ग्रेनो के शारदा अस्पताल ले जाया गया। जहां सुमित करीब 35 फीसदी जल चुका था। परिजन दोनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए हैं।

कन्हैया ने बताया कि सिलेंडर लीकेज से कमरे में भरी गैस के कारण ब्लास्ट हो गया। वहीं, मामले में जांच कर रही कासना थाना प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि सिलेंडर लीकेज से ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें