फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजेक्शन कैंसल करने के नाम पर निकाल लिए 10 हजार रुपये

Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
विज्ञापन
करावल नगर में एक युवक के आंखों के सामने ठगों ने उसके अकाउंट से 10 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने एटीएम पर रुपये निकालने गए युवक को बातों में उलझा कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर करावल नगर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुल्तान (18) सपरिवार गंगा सहाय मैन बाजार लोनी गाजियाबाद में रहता है। वह अपने चाचा फरीद पहलवान के साथ छोटा मोटा काम करता है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने चचेरे भाई नादिर के साथ करावल नगर स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने आया था। 
एटीएम की दूसरी मशीन पर दो युवक पहले से मौजूद थे।

सुल्तान ने मशीन में कार्ड डालकर रुपये निकाले और उसे कैंसिल कर वापस जाने लगा। लेकिन दूसरी मशीन पर मौजूद युवक ने उसके मशीन के पास आकर कहा कि उसका ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुआ है। युवक ने उसे दोबारा से कार्ड डालकर पिन नंबर डालने के लिए कहा।
विज्ञापन


जैसे ही सुल्तान ने कार्ड डालकर पिन नंबर डाला। युवक ने कैंसिल करने की बात कहकर उसे वहां से हटा दिया और खुद उस पर काम करने लगा। इसी दौरान सुल्तान के मोबाइल फोन पर दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।

जिसे देखकर उसने युवक से पूछा कि उसने उसके अकाउंट से रुपये निकले हैं। युवक ने उसे धक्का दिया और एटीएम और बाहर बाइक पर मौजूद अपने सहयोगी के साथ वहां से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें