एक सिरफिरे पति ने पहले पत्नी की नाक काट दी फिर उसी की चुनरी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना गुड़गांव के सूरतनगर की है।
शुक्रवार रात सूरत नगर में एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला के पिता ने हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है। महिला की दूसरी शादी हुई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव जाटवान निवासी धर्म प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार की तलाश में करीब सात दिन पहले ही सूरत नगर फेज-2 गली नंबर-21डी गुरुग्राम में रहने आए थे।
उन्होंने अपनी बेटी सुधा की शादी यूपी के जिला पीलीभीत के गांव अमदपुर निवासी लाखन से की थी। शुक्रवार की सुबह 10 बजे धर्मप्रकाश अपनी बेटी सुधा से मिलने उसके कमरे पर गए थे।