फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बनने चले बॉडी बिल्डर, सेल्समेन को लूट लिया

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर बनने की दवा ऑनलाइन मंगाने के बाद कंपनी के सेल्समैन को लूटने के आरोप में सोहना थाना पुलिस ने बुधवार शाम दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश उस वक्त पुलिस के हत्थे चढे़, जब बदमाशों ने दूसरे नंबर से दवा बुक कराई।
विज्ञापन


दवा लेकर सोहना पहुंचे सेल्समैन ने कॉल करने वाले बदमाश की आवाज  पहचान ली और पुलिस को सूचना दे दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया।

31 मार्च को दिल्ली के टेलीवन ग्रोथ प्लस दवा कंपनी के सेल्समैन मुकेश ने सोहना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति ने दवा के पांच पैकेट ऑनलाइन बुक कराए थे, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह डिलीवरी देने के लिए आया। बस स्टैंड पर बुलाने के बाद दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर एक फार्म हाउस पर ले गए, जहां पर रुपये देने के बजाय उससे दवा और 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक उसी गिरोह के सदस्य ने दवा खत्म हो जाने पर दूसरे मोबाइल नंबर से दवा दोबारा बुक की। बुधवार को मुकेश दवा लेकर सोहना पहुंचा। वहां से उसने कस्टमर को फोन किया। मोबाइल पर बातचीत के दौरान मुकेश ने बदमाश की आवाज पहचान ली।

उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उससे फिर लूट हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने दवा लेने के लिए बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए संदीप व विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान पता चला  कि लूट की योजना में छह लोग शामिल थे, जिसमें से पांच आरोपी लूट की दवा ले गए थे, जबकि एक ने पैसा ले लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें