फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी पकडने गई पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Thu, 01 Jun 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

-सोमवार रात ददसिया गांव में रेत चोरी पकडने गई पुलिस टीम पर किया था हमला 

-सोमवार रात ददसिया गांव में रेत चोरी पकडने गई पुलिस टीम पर किया था हमला 
अमर उजाला ब्यूरो 
फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना रेत चोरी कर रहे बदमाशों ने रेड डालने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट की और एक ट्रैक्टर चढ़ाकर एक सिपाही की जान लेने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुए सिपाही ने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन


जब तक साथियों की मदद के लिए अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचता हमलावर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली हैं। वारदात सोमवार रात करीब दस बजे की है।

किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी थी कि ददसिया गांव के पास यमुना रेती की चोरी कर ढुलाई की जा रही है। इस पर खेड़ी पुल चौकी से सिपाही इस्लाम खान राइडर पर साथी सिपाही के साथ ददसिया गांव पहुंचे। इन लोगों ने सात आठ लोगों को दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में यमुना रेती भरते देखा।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही सभी इकट्ठा हो गए, सिपाही इस्लाम खान ने पूछा कि रेत खनन का परमिशन उन लोगों के पास है या नहीं, इस पर दो युवक उनसे गाली गलौज करने लगे, माहौल गड़बड़ देख उन्होंने आला अधिकारियों को सूचना दे दी।

इस पर गुस्साए अजीत और दिनेश नाम के युवकों ने साथियों के साथ सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक चालक ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर पुलिस की राइडर पर चढ़ाने का प्रयास किया, टक्कर में सिपाही इस्लाम खान घायल हो गया, साथी सिपाही ने मोर्चा संभाला।

थोड़ी ही देर में अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर लिए। एसएचओ भूपानी थाना इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि दो नामजद सहित छह-सात लोगों के खिलाफ रेत चोरी, सरकारी काम में बाधा डालना, सरकारी कर्मी के साथ मारपीट करने, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें