फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंटी-बबली' बनकर पड़ोसियों से बढ़ाया मेलजोल, एक करोड़ समेटकर हुए फरार

Sun, 11 Jun 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
बंटी और बबली फिल्म की तर्ज पर एक अनोखे मामले में समयपुर बादली इलाके में एक दंपति द्वारा लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों से मेलजोल बढ़ाकर दंपति ने उनका विश्वास जीत लिया। बाद में खुद के घर में चोरी करवाकर लोगों की सहानुभूति जीतकर कई लोगों से दस-दस, बारह-बारह लाख रुपये उधार ले लिये। इसी बीच आरोपी परिवार रातों-रात मकान बेचकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ितों को जब दंपति के फरार होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। मामले की शिकायत समयपुर बादली थाने में की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।      

पुलिस के मुताबिक मामले का एक पीड़ित अरुण कुमार परिवार के साथ पॉकेट-17, समयपुर बदली में रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। अरुण के मुताबिक कुछ माह पूर्व खुद का नाम ज्योति बताने वाली महिला ने उनके पड़ोस में मकान खरीदा था।  ज्योति ने आते ही पड़ोसियों के साथ मेलजोल बढ़ा लिया। इस बीच फरवरी माह में ज्योति के यहां चोरी हो गई। जिसकी पीड़िता ने शिकायत भी दर्ज करा दी। लोगों ने उसके यहां चोरी होने सहानुभूति जताई। 
विज्ञापन


इधर ज्योति ने सब कुछ चले जाने की बात कर अरुण से कुछ दिनों में लौटाने के लिए कहकर कर 10 लाख रुपये मांगे। अरुण इसके झांसे में आ गया। इधर, रुपये मांगने पर ज्योति के पति ने एक लाख रुपये दे भी दिए। लेकिन बृहस्पतिवार अरुण को पता चला कि ज्योति अपना मकान बेचकर फरार हो गई है। अरुण के होश उड़ गए। इधर ज्योति के जाने के बाद पड़ोसियों में हलचल शुरू हो गई। सभी ने एक दूसरे को बताया कि ज्योति उनसे भी रुपये उधार ले गई है। मामले की शिकायत थाने में की गई है। 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि ज्योति ने चालाकी से मकान किसी पड़ोसी या आसपास वाले को न बेचकर देहरादून में किसी शख्स को बेचा है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आउरोपी करीब दो दर्जन लोगों से रुपये उधार मांगकर ले गई है। कुल करीब एक करोड़ रुपये की ठगी का आकलन किया गया है। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें