शादी से लौट रही पार्षद फैमिली को शनिवार रात चौपला बाजार में पीटा गया। कैलाभट्ठा के पार्षद जाकिर सैफी का आरोप है कि शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने उनकी पत्नी पूर्व पार्षद नर्गिस सैफी पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए।
विरोध किया तो उनके, उनकी पत्नी, दो बेटों और बेटी के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
कैला भट्ठा निवासी जाकिर सैफी ने बताया कि वे परिवार के साथ गोविंदपुरम शादी समारोह में गए थे। रात करीब नौ बजे कार से वापस लौट रहे थे। चौपला बाजार में उनके बच्चे जिद करने लगे कि मूंगफली लेकर जाएंगे।
वे और उनकी पत्नी कार से उतरे और मूंगफली लेने लगे। इस दौरान वहां कुछ युवक वहां खड़े हुए थे, जो नशे में थे। उन्होंने उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए।
विरोध किया तो युवकों ने कुछ और युवक बुला लिए, जिन्होंने उनके और उनके परिवार केसाथ मारपीट की। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरोपी भाग गए।