दिल्ली में मात्र 15 रुपये के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। उनके
बीच पहले जैतपुर में मारपीट हुई। पुलिस जब उनको इलाज के लिए एम्स के
ट्रामा सेंटर ले गई तो दोनों वहां फिर भिड़ गए।
दिल्ली पुलिस का
सिपाही जब
बीच बचाव करने आया तो दोनों पक्षों ने सिपाही को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
सिपाही की हालात स्थिर बनी हुई है और वह ट्रामा सेंटर में भर्ती है।
सफदरजंग व जैतपुर थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई
हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर
निवासी नरोत्तम शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान का फरीदाबाद में शराब का ठेका है।
शुक्रवार को दिल्ली में शराब के ठेके बंद थे।
मोलड़बंद का रहने वाला रज्जी
अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को फरीदाबाद शराब लेने गया था। यहां पर
शराब 10 से 15 रुपये सस्ती देने को लेकर रज्जी व दोस्तों का ठेके पर बैठे
नरोत्तम के बेटों से झगड़ा हो गया था।