फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने वाले थे सुपारी किलर, लूट होती तो जान से नहीं मारते उसे

Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
सदर बाजार के कारोबारी की छह दिन पहले गोली मारकर हुई हत्या में यह बात साफ हो गई है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है। पुलिस का मानना है कि अगर लूट होती तो जान से नहीं मारते। फिलहाल पुलिस कारोबारी के दिल्ली नेटवर्क पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जांच में पुलिस को साफ हो गया है कि वारदात में लूट का कोई इरादा नहीं है। लूट होती तो जान से नहीं मारते। बदमाशों ने इस कदर गोली मारी है जिससे साफ जाहिर होता है कि शूटर सुपारी किलर थे। जिस तरह से स्पोर्ट बाइक का इस्तेमाल हुआ है।

दो युवक गली में पहले से घात लगा कर बैठे हैं। वह संजीव जिंदल के आने के बाद पीछे-पीछे चल पड़ते हैं। बाइक व संजीव के गेट के करीब पहुंचने पर ही वारदात को अंजाम दिया जाता है। अपराध शाखा की पुलिस के अनुसार उनकी टाइमिंग सेट थी।
विज्ञापन


इन सबसे साफ है कि आरोपी प्रोफेशनल थे। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि कारोबारी दिल्ली में ही ज्यादा कारोबार करता था। इसलिए उसके दिल्ली के नेटवर्क पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें