फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों का शोषण कर रहे थे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिजोरम से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके मां और बेटे के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में बाल शोषण का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


सिन्हादनी तलोकदर (50) व उसके बेटा विक्टर तलोकदर (30) पर एक किशोर व दो किशोरियों को घर में बंधक बनाकर उनसे जबरन घरेलू काम कराने के आरोप हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि गलती होने पर उन्हें दो-दो दिन तक भूखा रखा जाता था।

उन्होंने किसी तरह घर से भागकर एक एनजीओ की मदद से न्यू अशोक नगर थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

Trending Videos

ऐसे फंसा कर लाए थे दिल्ली

पुलिस के मुताबिक, सिन्हादनी तलोकदर 134, न्यू कोंडली डीडीए फ्लैट में रहती हैं। करीब 17 साल का किशोर एक साल पहले उनके घर पढ़ाई करने आया था। रिश्ते में किशोर की बुआ सिन्हादनी दिल्ली में दाखिला दिलाने का झांसा देकर लोउंगताई (मिजोरम) से किशोर को लेकर आई थी।

किशोर का आरोप है कि यहां उसका दाखिला कराने के बजाए उसे बंधक बनाकर घरेलू काम कराया जाने लगा। काम न करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता था।

करीब तीन माह पहले विक्टर पढ़ाई का झांसा देकर किशोर की 13 साल की बहन संतोष व गांव की एक अन्य किशोरी ममता (14) (दोनों का बदला हुआ नाम) को भी मिजोरम से ले आया। यहां काम न करने पर तीनों बच्चों को बुरी तरह पीटा जाता था। गलती हो जाने पर उनको दो-दो दिन तक भूखा रखा जाता था।
विज्ञापन

चुपके से निकलकर छिपे पड़ोसी के घर

नौ जुलाई को विक्टर ने किशोर को बुरी तरह पीटा। इसके बाद मौका पाकर किशोर घर से भाग गया। उसी दिन संतोष और ममता भी मौका पाकर निकल गए। वहां से निकलकर तीनों एक पड़ोसी के घर में छुप गए।

यहां से उन्होंने उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए काम करने वाली एनजीओ को मामले की सूचना दी गई। छानबीन के बाद एनजीओ बच्चों को लेकर थाने पहुंची।

शुक्रवार शाम को दोनों सिन्हादनी और विक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें