फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला से चेन झपटी

Fri, 14 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
साइबर सिटी में बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर एक महिला से चेन छीन ली। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सेक्टर-50 थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


इसमें सुबह सैर करने निकली महिला से बाइक सवार बदमाश चेन पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

पीड़ित महिला एस कौशल्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह 6:30 बजे साउथ सिटी-दो में निरवाना के पास सैर कर रही थीं। तभी दो बदमाश बाइक पर आए । इसमें से एक ने उतरकर चेन झपट ली और फरार हो गए।

महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश डिस्कवर बाइक पर आए थे। चेन छीनने वाले बदमाश ने हरे रंग की कमीज पहनी हुई थी। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें