फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की पत्नी को किया ब्लैकमेल, निजी बातों को सार्वजनिक करने की दी धमकी

Wed, 17 Aug 2016 01:21 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
भारत सरकार के एक केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने तुगलक रोड थाने में उगाही (जबरन वसूली) व ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि आरोपी निजी बातों की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और दो करोड़ रुपये मांग रहा है। महिला ने आरोपी से अपने परिवार की जान को भी खतरा बताया है।

तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते इलाके के आला पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।  

नई दिल्ली पुलिस के अनुसार, केंद्रीय मंत्री परिवार के साथ तुगलक रोड थाना इलाके में रहते हैं। केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनके भतीजे के जानकार गुड़गांव निवासी प्रदीप ने ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उल्टे-सीधे तरीके से उनकी निजी बातें रिकॉर्ड कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पु‌लिस - फोटो : file photo
लेकिन उन्हें पता नहीं है कि आरोपी ने क्या बातें रिकॉर्ड की हैं। पिछले कुछ दिनों से आरोपी धमकी दे रहा है कि अगर उसे दो करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो वह ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक कर देगा। 

वह उनके पति केंद्रीय मंत्री को नुकसान पहुंचाने की बात भी कह रहा है। आरोपी ने आखिरी कॉल छह अगस्त को की थी। शिकायत में आगे कहा गया है कि आरोपी ने यू ट्यूब पर कोई झूठी वीडियो डाली है और उसने उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए हैं।

आरोपी खतरनाक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह अपने साथ पिस्टल रखता है। ऐसे में आरोपी से उसके परिवार को खतरा है। केंद्रीय मंत्री की पत्नी की शिकायत पर तुगलक रोड थाने में आईपीसी की धारा 384 (एक्सटोर्शन) और 506 (धमकी देने) के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है और जल्द ही उसे तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा गया है। आरोपी का पीड़ित परिवार में अच्छी तरह आना जाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें