इस दौरान बाथरूम में पहले से ही पार्टी का डीजे ऑपरेटर 19 वर्षीय रोहित मौजूद था, जिसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची जब रोती हुई बाथरूम से बाहर आई तो माता-पिता ने इसके बारे में पूछा।
नाबालिग ने आपबीती बताई। इस पर उन्होंने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र खटाना ने बताया कि आरोपी ने समारोह में डीजे लगाया हुआ था। जिसे बच्ची ने पहचान लिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।