फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVR सिनेमा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 24 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर शेयर का मूल्य बढ़ाकर स्टॉक बेचने व रियल एस्टेट कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने पर पीवीआर सिनेमा व उसके प्रमोटरों के खिलाफ सुशांतलोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह मामला पुलिस ने दंडाधिकारी रविश कौशिक के आदेश पर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि रियल एस्टेट कंपनी एलान ग्रुप द्वारा अदालत में याचिका दायर की गई थी कि जिसमें पीवीआर एक समझौते के तहत वर्ष 2018 तक 1000 स्क्रीन बनाएंगे।

पीवीआर ने कॉमर्शियल स्थानों के बिल्डरों के साथ समझौता किया और अजय बिजली ने कहा था कि पीवीआर वर्ष 2018 तक 1,000 सिनेमा स्क्रीनों के लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

अवैध लाभ हासिल करने पर मामला दर्ज

demo pic
वर्तमान में पीवीआर लिमिटेड लगभग 400 स्क्रीन संचालित कर रहा है। न्यायालय में किये गए शिकायत के अनुसार पीवीआर सिनेमा के प्रमोटरों द्वारा गलत तरीके से शेयर का मूल्य बढ़ाकर उसे बेचने और अवैध लाभ हासिल करने के लिए यह आदेश दिया गया।

रियल एस्टेट कंपनी एलान ग्रुप द्वारा एक समझौते (एएमयू) के तहत पीवीआर का 39 स्क्रीन का करार हुआ था। शिकायतकर्ता द्वारा की गई जांच के बाद पाया गया कि पीवीआर का प्रस्तावित मल्टीप्लेक्स को लीज पर लेने का कोई इरादा नहीं था, जो पहले से ही समझौते के संदर्भ में दर्ज किया जाना था।

शिकायतकर्ता ने पाया कि आरोपी ने निवेशकों को लुभाने के लिए बुरे इरादों के साथ एक साजिश रची थी, ताकि वैश्विक बाजार में आरोपी कंपनी का शेयर मूल्य में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

demo pic
पीवीआर के शेयर बेचे जाने के बाद, उन्होंने समझौते को धोखाधड़ी से इसे समाप्त करने की कोशिश की। यह समझौता धोखाधड़ी करके किया गया था।

इस मामले में अदालत ने संज्ञान लेते हुए पीवीआर सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली, उनके भाई संजीव कुमार बिजली, बेटी निहारिका बिजली और पीवीआर लिमिटेड तथा अन्य आठ लोगों सहित रेणुका रामनाथ, अमित बर्मन, विक्रम बख्शी सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।

इस पर बुधवार को सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें