फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV जर्नलिस्ट की कार के शीशे तोड़कर हुए फरार

Fri, 24 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली कैंट इलाके में बदमाशो द्वारा तोड़ी गइ पत्रकार की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली कैंट के सदर बाजार इलाके में बदमाशों ने टीवी पत्रकार की कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वरुण गोयल सपरिवार सदर बाजार इलाके में रहता है। वह निजी टीवी न्यूज चैनल में काम करता है। बुधवार रात वह कार्यालय से घर आया। उसने अपने घर के सामने सेंट्रो कार को पार्क कर दिया।

वहीं उसके भाई की स्कॉर्पियो कार भी खड़ी थी। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे जब उनकी नींद खुली तो उसने देखा कि सेंट्रो  व स्कॉर्पियो कार के सारे शीशे टूटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी, डंडे और रॉड से दोनों कार के शीशे तोड़े

दिल्ली कैंट इलाके में बदमाशो द्वारा तोड़ी गइ पत्रकार की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पता चला कि रात करीब दो बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर उनके घर के पास रूकी। उसमें से तीन युवक नीचे उतरे। एक युवक निगरानी करने लगा।

जबकि दो युवकों ने लाठी, डंडे और रॉड से दोनों कार के शीशे तोड़ने के बाद फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वरुण गोयल ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाश जिस कार पर सवार होकर आए थे उसका इस्तेमाल टैक्सी के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें