धर्म छुपाकर लड़की से फेसबुक पर दोस्ती करने बाद उसकी न्यूड फोटो व वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब लड़के से विमान की टिकट बुक कराने की डिटेल मांगी तो उसकी पोल खुल गई।
सेंटर फॉर साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन (सीसीसीआई) के अनुसार, फेस-2 निवासी यासिर सेक्टर-5 स्थित टेक्सटाइल फैक्ट्री में टेलर है। यासिर ने नाम राहुल बताकर फेसबुक के जरिये नागपुर निवासी रीना (परिवर्तित नाम) से दोस्ती की।
दोनों ने व्हाट्स ऐप नंबर एक्सचेंज कर लिए। रीना को यासिर से प्यार हो गया। रीना ने कुछ न्यूड फोटो व वीडियो उसे व्हाट्स ऐप पर भेज दिए। कुछ दिनों बाद रीना ने राहुल को नागपुर आने को कहा।
राहुल ने रुपये न होने की असमर्थता जताई तो रीना ने विमान की टिकट कराने के लिए डिटेल मांग ली। आरोपी को डर था कि अगर टिकट राहुल के नाम से बुक कराएगा तो एयरपोर्ट पर उसके पास कोई आईडी नहीं होगी और विमान में प्रवेश नहीं मिलेगा।
लड़की के सामने ऐसे खुली लड़के की पोल
Fraud
उसने असली नाम यासिर बता दिया और धर्म छुपाकर रीना से दोस्ती की बात मान ली। रीना ने काफी गुस्सा जाहिर किया और दूर रहने को कहा। इसके बाद यासिर ने उसे न्यूड फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 10 लाख रुपये मांगे।
समाज के डर से किसी तरह रीना ने आभूषण बेचकर पांच लाख रुपये उसके अकाउंट में डाल दिए, लेकिन आरोपी और रुपये की मांग करने लगा। इसके बाद रीना ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाली महिला मित्र की मदद से सीसीसीआई में शिकायत की।
पुलिस ने यासिर को पूछताछ के लिए बुलाया। यासिर ने पुलिस व रीना की दोस्त से माफी मांगी और रीना के अकाउंट में रुपये वापस डालकर फोटो व वीडियो डिलीट कर दिए। समाज के डर से रीना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहती थी, ऐसे में यासिर को छोड़ दिया गया।
'सबसे ज्यादा मामले सोशल मीडिया से जुड़े हुए आते हैं। लड़कियां अनजान लोगों को न्यूड फोटो व वीडियो व्हाट्स ऐप पर भेज देती हैं और बाद में वह इज्जत की डर से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराना चाहतीं। ऐसे में उन लड़कियों से फेसबुक व व्हाट्स ऐप के जरिये रुपये वसूले जाते हैं। उपरोक्त मामले में भी ऐसा ही हुआ जिसमें धर्म छुपाकर यासिर ने फेसबुक पर दोस्ती की और न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी के नाम पर रुपये ऐंठ लिए।' - दिनेश यादव, एसपी सिटी