फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर रखकर अलग-अलग स्थानों से लूटी कार 

Sat, 10 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी में लुटेरों का आतंक है। बीते 24 घंटे के दौरान शहर के पॉश क्षेत्र से बदमाशों ने चालक को बंधक बना कर दो कार लूटी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


शहर के डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र  से बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर उसकी पोलो कार लूट ली। बदमाश उसे बंधक बनाकर दिल्ली के द्वारका में ले गए। 

वहां व्यक्ति को नीचे उतार कर उसकी कार लेकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित गुडग़ांव पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


प्रशांत डीएलएफ फेज-2 के बेवेरली पार्क में रहते हैं। बृहस्पतिवार  की दोपहर वह अपनी पोलो कार लेकर कहीं गए थे। डीएलएफ स्थित एक निजी अस्ताल के पास वह अपनी कार खड़ी किए थे। 

बताया जाता है कि इस दौरान दो युवक उनके पास आए। जब तक वह कुछ समझ पाते, एक युवक ने पिस्टल निकाल लिया और धमकाते हुए उन्हें कार में खींच लिया। 

इसके बाद एक युवक कार स्टार्ट कर ले जाने लगा, जबकि दूसरा युवक पीड़ित को गन प्वाइंट पर लिए था। दोनों युवक पीड़ित को दिल्ली के द्वारका की तरफ ले गए। वहां उन्होंने प्रशांत को कार से नीचे उतार दिया और फरार हो गए। 

किसी तरह वह वहां से गुडग़ांव पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट व आ र्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। 

वहीं दूसरी ओर बुधवार की शाम बदमाशों ने सेक्टर-29 मार्केट से एक व्यक्ति की कैब लूट ली। जानकारी के अनुसार नाजिम मोहम् मद गुडग़ांव शहर में रहता है। 

वह ओला कंपनी में कैब चलाता है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि सेक्टर-29 मार्केट से दो अज्ञात लोगों ने गन प्वाइंट पर उसकी स्विफ्ट कार लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें