खारी बावली इलाके में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कारोबारी व कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश कार्यालय में रखे लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। दिल का मरीज होने की वजह से कारोबारी वारदात के बाद काफी सदमे में था।
इसलिए उसने दो दिन बाद थाने पहुंचकर इस बाबत शिकायत दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खुशीराम अरोड़ा सपरिवार मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश इलाके में रहते हैं। उनका खारी बावली में गैर खाद्य तेल का कारोबार है। उसका कार्यालय नया बांस इलाके में है।
22 जुलाई की दोपहर में खुशीराम अपने दामाद और अन्य कर्मचारियों के साथ कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान चार बदमाश कार्यालय में घुस गए। दो बदमाशों ने खुशीराम और उसके दामाद की कनपटी पर पिस्टल लगा दी।