फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में गोली मारकर व्यापारी की हत्या

Wed, 21 May 2014 07:39 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरी कालोनी में मंगलवार रात करीब पौने दस बजे किराना व्यापारी तेजवीर (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के गेट पर ही उनके सिर में गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन


हमलावरों की तादाद दो बताई गई है, जो बाइक पर सवार थे। लूट का भी अंदेशा है, हालांकि लोनी पुलिस लूट से इनकार कर रही है। रंजिशन वारदात बता रही है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी थी।

एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि तेजवीर बागपत के रहने वाले थे। यहां इंदिरापुरी कालोनी के सी ब्लॉक में पत्नी और दो बच्चों के साथ 24 साल से रहते थे।

दो नंबर बस स्टैंड पर किराना की थोक की दुकान है। वारदात के वक्त वे दुकान से साइकिल पर घर पहुंचे थे। गेट खटखटाते समय बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन पर गोलियां बरसा दीं। गोलियां उनके सिर में लगीं। हमलावर भाग गए। लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें जीटीबी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि तेजवीर अपने साथ एक थैला भी रखते थे, जो गायब है। हो सकता हैकि उसमें पैसे हों, जो बदमाश लूटकर ले गए हों। हालांकि एसएचओ का कहना है कि लूट की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें