फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ की धोखाधड़ी में बिल्डर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एक्सटेंशन में आशियाने का ख्वाब दिखाकर चार सौ लोगों से 12 करोड़ रुपये ठगने वाला एक बिल्डर गिरफ्तार किया गया है। दो सौ बायर्स की शिकायत पर आरोपी बिल्डर के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच कर थाना सेक्टर-58 पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मूलरूप से ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी सुनील कुमार राजपूत फिलहाल क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में रह रहा है।

वर्ष 2011 में सुनील ने राजपूत बिल्डर के नाम से नोएडा एक्सटेंशन के सेक्टर-1 में 500 करोड़ रुपये की लागत वाला न्यू रजनीगंधा ग्रींस प्रोजेक्ट लांच करने का विज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बिना जमीन के ही प्रोजेक्ट

इसमें करीब चार सौ लोगों से फ्लैट बुकिंग के नाम पर करीब 12 करोड़ रुपये ले लिए गए। काफी समय तक लोगों को फ्लैट न मिलने पर मार्च 2014 में दो सौ खरीदारों ने सेक्टर-58 थाने में सुनील कुमार राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी।

मामला की जांच क्राइम ब्रांच नोएडा पुलिस ने की। इस बीच आरोपी फरार हो गया और जगह बदलता रहा। शनिवार को सेक्टर-58 पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उसे क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास प्रोजेक्ट के लिए कोई जमीन ही नहीं थी। यह काफी समय तक लोगों को गलत विज्ञापन दिखाकर फ्लैट बेचता रहा और लोगों को बेवकूफ बनाता रहा।
विज्ञापन

रुपये वापस करने को दफ्तर पर प्रदर्शन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने नोएडा में एक ग्रुप से दो करोड़ तीस लाख रुपये का जमीन का सौदा किया था, लेकिन प्रोजेक्ट में देरी होने पर जमीन के दाम और बढ़ गए। वहीं, पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि उसने किसी भी तरह का किसी ग्रुप से कोई सौदा नहीं किया था। वह पुलिस को गुमराह कर रहा है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उत्तराखंड के काशीनगर में एक प्रोजेक्ट शुरू किया था लेकिन वहां भी कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। फिर उसने नोएडा का रुख कर लिया।

सेक्टर-62 मैग्टेक टावर में स्थित राजपूत बिल्डर के दफ्तर पर रविवार सुबह फ्लैट बुक करा चुके लोगों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, दफ्तर काफी समय से बंद है। पीड़ितों ने बुकिंग के लिए जमा की गई राशि वापस करने की मांग की। इस दौरान दर्पण सिंघल, एसके गर्ग, रियाज अहमद, इमाम हुसैन, उषा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें