फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद की बहू ने खुद को बाथरुम में बंद कर मारी गोली, मौत

Wed, 06 Apr 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 14
Himanshi Kashyap
आज गाजियाबाद के कविनगर इलाके में तब सनसनी मच गई जब बीएसपी से राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की बहू ने खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसे यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 14
- फोटो : सागर की फेसबुक की प्रोफाइल से
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे सागर की शादी 27 नवंबर 2013 को हुई थी। शादी के इतने कम समय बाद ही उनकी बहू हिमांशी ने आज, अपने आप को बाथरूम में बंद कर पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली।
विज्ञापन

3 of 14
नरेंद्र कश्यप बाएं सफेद सूट में - फोटो : नरेंद्र कश्यप के फेसबुक प्रोफाइल से
हिमांशी नरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे सागर की पत्नी थी। हिमांशी के पिता बसपा सरकार में मंत्री रहे हीरा लाल कश्यप हैं।

4 of 14
ह‌िमांशी कश्यप - फोटो : ह‌िमांशी कश्यप के फेसबुक प्रोफाइल से
हिमांशी को आज घायल अवस्था में यशोदा अस्पताल में लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

5 of 14
ह‌िमांशी कश्यप - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
सांसद परिवार का दावा है कि उनकी 26 वर्षीय बहू ने खुद को बाथरूम में लॉक कर गोली मारी थी।
विज्ञापन

6 of 14
ह‌िमांशी कश्यप ने ज‌िस र‌िवॉल्वर से की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 14
- फोटो : सागर कश्यप के फेसबुक प्रोफाइल से
हिमांशी की कथित आत्महत्या की घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है।

8 of 14
- फोटो : सागर के फेसबुक प्रोफाइल से
इस घटना के बाद गाजियाबाद एसएसपी और एएसपी सांसद नरेंद्र कश्यप के घर जांच के लिए पहुंचे हैं।

9 of 14
- फोटो : फेसबुक प्रोफा‌इल
पु्लिस इस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

10 of 14
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
पुलिस को हिमांशी के ससुराववालों के बयान पर संदेह है इसी वजह से वो हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

11 of 14
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बाथरूम का कुंडा टूटा नहीं मिला।

12 of 14
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
जब‌क‌ि पर‌िवार का दावा है क‌ि दरवाजे को धक्का देने पर दरवाजे का लॉक खुल गया इस तरह तो बाथरूम का कुंडा टूटा होना चाह‌िए था।

13 of 14
ह‌िमांशी कश्यप
बता दें कि हिमांशी का पत‌ि सागर पेशे से डॉक्टर है। पु‌ल‌िस अभी मामले की जांच कर रही है क‌ि आख‌िर ऐसी क्य वजह थी जो ह‌िमांशी को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

14 of 14
दुख की बात है कि हिमांशी और सागर को एक बेटा भी है जो अभी काफी छोटा है। हिमांशी के इस कदम ने उसे हमेशा के लिए मां के प्यार से जुदा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें