फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या के बाद हुआ इतना पछतावा की घर आ लगा ली फांसी

Fri, 19 May 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

चचेरे भाई की हत्या के बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी 
-दो दिन पहले भाइयों में हुआ झगड़ा बना हत्या का कारण
-सुसाइड नोट से वारदात का हुआ खुलासा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीने को लेकर चचेरे भाई से हुआ विवाद एक हत्या व खुदकुशी का कारण बन गया। इस बात का खुलासा खुदकुशी करने वाले युवक के सुसाइड नोट से हुआ। पुलिस के अनुसार सैदपुर-मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र (26) और कर्मवीर (25) चचेरे भाई थे।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगा ली। दोनों भाइयों के बीच सोमवार को शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। कर्मबीर ने सुरेंद्र के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली थी।

इसकी शिकायत सुरेंद्र ने पुलिस से की थी। मामले की जांच फर्रुखनगर थाना पुलिस कर रही थी। विवाद पारिवारिक होने के कारण पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई होती न देख सुरेंद्र परेशान था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नोट लिखकर भाई की हत्या करना कबूला

मंगलवार शाम कर्मबीर व सुरेंद्र का फर्रुखनगर से आते हुए हाईवे पर आमना-सामना हुआ। गुस्साए सुरेंद्र ने कर्मबीर पर डंडे से वार किया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षुब्ध होकर बुधवार सुबह सुरेंद्र ने घर आकर फांसी लगा ली।

इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखकर कर्मबीर की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

​डीसीपी साउथ अशोक बक्शी ने बताया कि मामला दोनों भाइयों के बीच हुई लड़ाई का है। सुरेंद्र ने सुसाइड नोट में हत्या करना कबूल किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें