फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा : जानें, दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या की वजह

Fri, 19 May 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काट डाला था
विज्ञापन
मेरठ में जंगेठी गांव के पूर्व प्रधान प्रवेश की 15 मई को दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे दिन बृहस्पतिवार को गांव में जाकर जांच पड़ताल की। एसएसआई का दावा है कि हत्या के पीछे प्रमुख कारण प्रवेश और मुख्य हत्यारोपी प्रधानपति अर्जुन के बीच वर्चस्व की लड़ाई होना सामने आया है। घटना के चार दिन पहले प्रवेश ने भरी पंचायत में अर्जुन को थप्पड़ मार दिया था, जिस पर अर्जुन ने पंचायत के सामने ही एलान किया था कि वह इस थप्पड़ का बदला प्रवेश की हत्या करके लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

​कार, मोबाइल अर्जुन का

मुख्य हत्यारोपी अर्जुन
एसएसआई विनोद कुमार के अनुसार गांव में हुई जांच और पूछताछ में सामने आया है कि पूर्व प्रधान प्रवेश के घर के सामने पूरा रास्ता खराब हुआ पड़ा है। प्रवेश ने कई बार अर्जुन से शिकायत कर रास्ते का निर्माण कराने की मांग की। अर्जुन ने पूरे गांव में काम कराया। लेकिन प्रवेश के घर के सामने का रास्ता नहीं बनवाया था। इसी बात को लेकर घटना से चार दिन पूर्व प्रवेश और अर्जुन के बीच मारपीट हो गई थी। एसएसआई के अनुसार शाम को ग्रामीणों ने दोनों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई। पंचायत में अर्जुन ने प्रवेश से माफी मांगने को कहा था तो प्रवेश ने पंचायत के सामने अर्जुन को थप्पड़ मार दिया था। जिस पर अर्जुन ने प्रवेश को पंचायत के सामने ही जान से मारने की धमकी दी थी।

​कार, मोबाइल अर्जुन का
एसएसआई के अनुसार घटना के बाद मौके से बरामद इंडिका कार, उसमें मिला मोबाइल फोन और कपड़े अर्जुन के ही निकले हैं। पुलिस सभी साक्ष्य एकत्र कर रही है। सर्विलांस में अर्जुन की लोकेशन आसपास के क्षेत्र की आ रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें