फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश नागरिक कुकर्म मामला : बच्चों के मन में बैठा डर, शिकायत देने से कतरा रहे

Fri, 08 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sodomized
विज्ञापन
आरके पुरम के सेक्टर-5 में स्थित एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) में रहने वाले नेत्रहीन बच्चों  के मन में डर बैठा हुआ है। यह पहले दौर की काउंसलिंग व उन्हें जागरूक करने के दौरान पता लगा।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस को लगता है कि डर के चलते बच्चे कुछ बता नहीं रहे हैं। आरोपी और भी बच्चों को पुस्तक, पेंसिल व अन्य सामान देता था। वह उन्हीं बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था, जिनको वह पेंसिल व सामान देता था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस फिर से बच्चों की काउसलिंग करा रही है।
विज्ञापन

पहले दौर की काउंसलिंग हुई

demo pic
​बच्चों को जागरूक करने के बाद पहले दौर की काउंसलिंग की गई थी। इसके बाद दूसरे दौर की काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस पहले बच्चों से मित्रवत व्यवहार बनाएगी और फिर शिकायत आदि देने के बारे में पूछा जाएगा।   पुलिसकर्मी सादा वर्दी में संस्था के बच्चों के पर हर समय नजर रख रही है। आरोपी ब्रिटिश नागरिक पीड़ित बच्चों को धमकाता भी था। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड(एनएबी) में करीब 170 बच्चे रहते हैं।   आरोपी के खिलाफ अभी तक तीन बच्चों ने शिकायत दी है। आरकेपुरम थाना पुलिस ने संस्था के तीन नेत्रहीन बच्चों के साथ दुष्कर्म मामले में सोमवार को ब्रिटिश नागरिक मोरे डेनिस वार्ड को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें